Pages

 


 

1.दिव्यांग खेल केंद्र मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थापित किया जाएगा -

·         1   मोरेना

·         2. ग्वालियर

·         3. भोपाल

·         4. इंदौर

 

 

Answer:Option 2

Explanation:

मध्य प्रदेश में एक विश्व स्तरीय दिव्यांग खेल केंद्र स्थापित किया जाएगा।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिव्यांग खेल केंद्र की आधारशिला रखी है।

इसमें दिव्यांगजन खिलाड़ियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधा होगी।

इस परियोजना की अनुमानित लागत 170.99 करोड़ रुपये है।

यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए विकलांग खिलाडियों को मदद करेगा।

प्रशिक्षण, चयन, खेल शिक्षाविदों और अनुसंधान, चिकित्सा सहायता इस संस्थान का हिस्सा होंगे।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालयः

यह कल्याणकारी, सामाजिक न्याय और समाज के वंचित और हाशिए के वर्गों के सशक्तिकरण के लिए जिम्मेदार है।

इसका नेतृत्व थावर चंद गहलोत कर रहे हैं।

इसके दो विभाग हैं:-

सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग।

विकलांग व्यक्तियों (दिव्यांगजन) के अधिकारिता विभाग।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

2.

निम्नलिखित में से कौन सा मंत्रालय देश भर में 10 प्लास्टिक पार्क स्थापित करेगा -

·         1. संस्कृति मंत्रालय

·         2. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय

·         3. पर्यटन मंत्रालय

·         4. रसायन और उर्वरक मंत्रालय

Answer:Option 4

 

 

Explanation:

रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने क्लस्टर विकास दृष्टिकोण के माध्यम से अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ प्लास्टिक पार्क स्थापित करने के लिए एक योजना विकसित की है।

रसायन और पेट्रो रसायन विभाग ने असम, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, झारखंड, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में 10 प्लास्टिक पार्क स्थापित करने को मंजूरी दी है।

मध्य प्रदेश में दो प्लास्टिक पार्क तमोट (रायसेन में गाँव) और बिलौआ में स्थापित किए जाएंगे।

यह योजना केंद्र और राज्य सरकार दोनों द्वारा वित्त पोषित है।

सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CIPET) ने प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए  विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में कौशल और तकनीकी सहायता केंद्र (CSTS) की स्थापना की है।

रसायन और उर्वरक मंत्रालयः

रसायन और उर्वरक मंत्रालय डी वी सदानंद गौड़ा के नेतृत्व में है।

इसके तीन विभाग हैं:-

रसायन और पेट्रो रसायन विभाग।

उर्वरक विभाग।

फार्मास्यूटिकल्स विभाग।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

3.

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने महाकालेश्वर मंदिर में पंचामृत चढ़ाने से रोक लगाया, यह स्थित हैं -

·         1. भोपाल

·         2. उज्जैन

·         3. इंदौर

·         4. जबलपुर

Answer:Option 2

 

 

 

Explanation:

सुप्रीम कोर्ट ने 01 सितम्बर 2020 को उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में शिवलिंग के संरक्षण के लिए मंदिर प्रबंधन समिति को नये निर्देश जारी किए हैं जिसमें मंदिर के शिवलिंग पर कोई भी भक्त पंचामृत नहीं चढ़ाएगा, बल्कि वह शुद्ध दूध से पूजा करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर कमिटी से कहा है कि वे भक्तों के लिए शुद्ध दूध का इंतजाम करेंगे और ये सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी अशुद्ध दूध शिवलिंग पर न चढ़ाएं।

कोर्ट ने क्षरण को रोकने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए पंचामृत पूजन पर रोक के साथ-साथ श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग को घिसने और रगड़ने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दही, घी और मधु लेपने (रब) करने के कारण शिविलिंग का घिसाव व क्षरण हो रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

4.

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने स्मारकों के प्रबंधन में सुधार के लिये भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण के कितने नए प्रशासनिक सर्कल की स्थापना की घोषणा की -

·         1. 7

·         2. 5

·         3. 9

·         4. 4

·          

Answer:Option 1

 

Explanation:

हाल ही में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने स्मारकों के प्रबंधन में सुधार के लिये भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India- ASI) के सात नए प्रशासनिक सर्कल की स्थापना की घोषणा की।

इसका मुख्य उद्देश्य पुरातात्विक स्मारकों के संरक्षण एवं पंजीकरण की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाना है।

ये नए सर्कल जबलपुर (मध्य प्रदेश), त्रिची (तमिलनाडु), झांसी एवं मेरठ (उत्तर प्रदेश), हम्पी (कर्नाटक), रायगंज (पश्चिम बंगाल) और राजकोट (गुजरात) में बनाए गए हैं।

इससे पहले देश भर में 29 ASI सर्कल थे।

 

ये सही होगा कि सीमित मात्रा में शुद्ध दूध शिवलिंग पर चढ़ाया जाएपरंपरागत पूजा सिर्फ शुद्ध वस्तुओं से होती रही है।

कोई भी भक्त शिवलिंग को लेपेगा या मलेगा नहीं बल्कि मंदिर द्वारा परंपरागत पूजा होगी।

गर्भगृह में पूजा स्थल की 24 घंटे रेकॉर्डिंग की जाएगी और छह महीने तक रेकॉर्डिंग को संरक्षित किया जाएगा।

कोई भी पुजारी इस मामले में आदेश का उल्लंघन करते हैं तो मंदिर कमिटी एक्शन ले सकती है।

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र हैजहां श्रद्धालु मंदिर के गर्भ गृह तक जाकर शिवलिंग को छूकर भगवान से आशीर्वाद लेते हैं, लेकिन इस बीच साल 2013 में उज्जैन की सारिका गुरु नामक महिला ने महाकाल मंदिर में हो रहे शिवलिंग क्षरण को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।


 

 

5.

केंद्रीय सड़क मंत्री ने किस राज्य में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की 45 राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया -

·         1. बिहार

·         2. राजस्थान

·         3. उत्तर प्रदेश

·         4. मध्य प्रदेश

Answer:Option 4

Explanation:

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश में 45 राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

इस परियोजना का परिव्यय 11427 करोड़ रुपये है और इसमें 1361 किलोमीटर की लंबाई वाली परियोजनाएँ शामिल हैं।

मंत्री ने मध्यप्रदेश के लिए सड़क क्षेत्र में उपयोग करने के लिए केंद्रीय सड़क निधि (सीआरएफ) से 700 करोड़ रुपये की घोषणा की।

6.

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 से संबंधित निम्न कथनों की पुष्टि कीजिये –

A. इस साल भी लगातार चौथीं बार इंदौर शीर्ष पर बना रहा।

B. सर्वेक्षण में उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ “गंगा टाउन” का खिताब मिला है। 

·         1. केवल A सही है

·         2. केवल B सही है

·         3. A और B दोनों सही हैं

·         4. इनमें से कोई नहीं

Answer:Option 1

Explanation:

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में शीर्ष पर मध्य प्रदेश का इंदौर है उसके बाद गुजरात के सूरत और महाराष्ट्र के नवी मुंबई का स्थान रहा।

सर्वेक्षण में वाराणसी को सर्वश्रेष्ठ गंगा टाउन” का खिताब मिला है।

मैसूरु ने भारत में सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार जीता।

यह सर्वेक्षण आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया था।

स्वच्छ सर्वेक्षण पहली बार 2016 में किया गया था, इसमें 73 प्रमुख शहरों का मूल्यांकन किया गया उसके बाद दूसरा सर्वेक्षण 2017 में, जिसमें 434 शहर शामिल थे, तीसरा सर्वेक्षण जो 2018 में इसमें 4,203 शहर शामिल थे और चौथा सर्वेक्षण 2019 में आयोजित किया गया था।


 

 

7.

किस राज्य ने अपने राज्य से संबंधित लोगों को सभी सरकारी नौकरियों को आरक्षित करने की घोषणा की -

·         1. उत्तर प्रदेश

·         2. मध्य प्रदेश

·         3. ओडिशा

·         4. कर्नाटक

Answer:Option 2

Explanation:

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में घोषणा की है कि राज्य सरकार की सभी नौकरियां अपने राज्य के लोगों के लिए आरक्षित होंगी।

यह देश का पहला राज्य है जिसने राज्य के लोगों के लिए अपनी सभी नौकरियों को आरक्षित किया है।

राज्य सरकार इस संबंध में कानूनी प्रावधान बनाने के लिए तैयार है।अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन के दौरान, मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरियों में वरीयता दी जायेगी।


 

 

8.

 मध्‍य प्रदेश सरकार ने चंबल प्रोग्रेस वे का नाम किसके नाम पर करने का ऐलान किया है -

·         1. नरेंद्र मोदी

·         2. अमित शाह

·         3. पंडित दीन दयाल उपाध्‍याय

·         4. अटल बिहारी वाजपेयी

Answer:Option 4

Explanation:

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  16 अगस्‍त को अटल बिहारी वाजपेई की दूसरी पुण्‍यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी चंबल प्रोग्रेस वे नाम रखने की घोषणा किया।

पहले इसका नाम चंबल एक्‍सप्रेस वे था।

इसे बदलकर चंबल प्रोग्रेसिव वे कर दिया गया और अब फिर नया नाम अटल बिहारी वाजपेयी प्रोग्रेसिव वे कर दिया गया है।

यह मध्य प्रदेश, उत्तर व राजस्थान से होकर गुजरेगा।

यह स्वर्णिम चतुर्भुज के दिल्ली-कोलकाता खंड को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जोड़ेगा।

इस प्रोजेक्‍ट में 309 किलोमीटर का हिस्सा मध्य प्रदेश में, 78 किलोमीटर राजस्थान और 17 किलोमीटर उत्तर प्रदेश में रहेगा।

राजस्थान के कोटा को मध्य प्रदेश के भिंड से जोड़ने वाले इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से चंबल के आसपास बसने वाली आबादी को खासा लाभ होगा।


 

 

9.

भारत के प्रसिद्ध उर्दू शायर और गीतकार राहत इंदौरी का निधन कब हुआ -

·         1. 11 अगस्त

·         2. 13 अगस्त

·         3. 10 अगस्त

·         4. 12 अगस्त

Answer:Option 1

Explanation:

11 अगस्त, 2020 को भारत के प्रसिद्ध उर्दू शायर और गीतकार राहत इंदौरी का 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

राहत इंदौरी का जन्म 01 जनवरी, 1950 को मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था।

वर्ष 1973 में स्नातक और वर्ष 1975 में परास्नातक की डिग्री प्राप्त करने के पश्चात् उन्होंने वर्ष 1985 में मध्यप्रदेश भोज विश्विद्यालय से उर्दू में मुशायरा’ विषय पर पीएचडी (PhD) की डिग्री प्राप्त की।

 उर्दू शायर-ओ-शायरी के लिये राहत इंदौरी को विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

उर्दू शायरी के अलावा उन्हें हिंदी फिल्म उद्योग में एक लोकप्रिय गीत लेखक के रूप में भी जाना जाता था।


 

 

10.

हाल ही में किसे UPSC का अध्यक्ष रखा गया है -

·         1. श्रीमती अलका सिरोही

·         2. दीपक गुप्ता

·         3. प्रो. डेविड आर. सिम्लिह

·         4. प्रदीप कुमार जोशी

Answer:Option 4

Explanation:

हाल ही में प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी को संघ लोक सेवा आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

वह अरविंद सक्सेना का स्थान लेंगे।

UPSC के अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल 12 मई, 2021 तक रहेगा।

जोशी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग दोनों के अध्यक्ष है।

मुख्यालय: नई दिल्ली

स्थापित: 1 अक्टूबर 1926

अनुच्छेद 315- संघ और राज्यों के लिए लोक सेवा आयोग


 

 

11.मध्‍य प्रदेश का स्‍थाई राज्‍यपाल बनने तक राष्‍ट्रपति ने किसे प्रभार संभालने को कहा है -

·         1. अनुसुइया उइके

·         2. राकेश राजपूत

·         3. बनवारी लाल पुरोहित

·         4. आनंदी बेन पटेल

Answer:Option 4

Explanation:

मध्य प्रदेश के गवर्नर लालजी टंडन का बीते 21 जुलाई को निधन हो गया।

राष्ट्रपति भवन से जारी आदेश में कहा गया कि जब तक मध्य प्रदेश के नए गवर्नर नियुक्त नहीं हो जाते, तब तक आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्य प्रदेश के गवर्नर पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगी।

 .

12.मध्य प्रदेश वन विभाग की नवीनतम डॉल्फिन जनगणना रिपोर्ट के अनुसार, 425 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में कितने डॉलफिन बची हैं -

·         1. 70 डॉल्फिन

·         2. 68 डॉल्फिन

·         3. 86 डॉल्फिन

·         4. 65 डॉल्फिन

Answer:Option 2

Explanation:

मध्य प्रदेश वन विभाग की नवीनतम डॉल्फिन जनगणना रिपोर्ट के अनुसार425 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में सिर्फ 68 डॉल्फिन बची हैं जो तीन राज्यों (मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान) से होकर गुजरती हैं।

डॉल्फिन जनगणना रिपोर्ट के अनुसारपिछले चार वर्षों में चंबल नदी में डॉल्फिन की संख्या में 13% की कमी आई है।

वर्ष 2016 में चंबल में डॉल्फिन की संख्या 78 थी।

1.     चंबल नदी डॉल्फिन की एक दुर्लभ प्रजाति (प्लैटनिस्टा गैंगेटिका- Platanista Gangetica) का निवास स्थान है और इसे IUCN की रेड लिस्ट में लुप्तप्राय (Endangered) श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है।

2.     वर्ष 1985 में पहली बार इटावा (उत्तर प्रदेश) के पास चंबल नदी में डॉल्फिन को देखा गया था।

3.     उस समय इनकी संख्या 110 से अधिक थी ।

4.     राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य की स्थापना वर्ष 1979 में चंबल नदी की 425 किलोमीटर की लंबाई के साथ की गई थी।

5.     इसे राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल वन्यजीव अभयारण्य भी कहा जाता है।

6.     यह उत्तर भारत में ‘गंभीर रूप से लुप्तप्राय’ घड़ियालरेड क्राउन्ड रूफ कछुए (Red-Crowned Roof Turtle) और लुप्तप्राय गंगा डॉल्फिन (राष्ट्रीय जलीय पशु) के संरक्षण के लिये 5,400 वर्ग किमी. में फैला त्रिकोणीय राज्य संरक्षित क्षेत्र है।


 

 

13.कौनसा राज्य “प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्म निर्भर निधि (पीएम स्वनिधि)” योजना को क्रियान्वित करने में शीर्ष राज्य बन गया है -

·         1. मध्य प्रदेश

·         2. गुजरात

·         3. उत्तर प्रदेश

·         4. राजस्थान

Answer:Option 1

Explanation:

स्ट्रीट वेंडर के लिए शुरू की गई आत्मनिर्भर निधि (प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना) के कार्यान्वयन में मध्य प्रदेश अन्य राज्यों की तुलना में शीर्ष स्थान पर है। 

पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (प्रधानमंत्री स्वनिधि) योजना के तहत रेहड़ी-पटरी वाले दुकानदारों को छोटी राशि का कर्ज उपलब्‍ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें अपना व्यवसाय जारी रखने में मदद मिलेगी।

इसमें एक साल के लिए 10,000 रुपये की ब्याज मुक्त कार्यशील पूंजी भी प्रदान की जाएगी।

इस योजना के तहत, ऋण राशि पर 7% का ब्याज अनुदान केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाएगा, जबकि शेष राशि राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।


 

 

14.हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘रोको-टोको’ अभियान की घोषणा की है -

·         1. पंजाब

·         2. मध्य प्रदेश

·         3. बिहार

·         4. उत्तर प्रदेश

Answer:Option 2

Explanation:

मध्य प्रदेश सरकार "रोको-टोको" नामक एक विशेष अभियान शुरू करने की योजना बना रही इसके तहत, राज्य सरकार उन लोगों को मास्क बाटेगी जो सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनते हैं, क्योंकि राज्य में सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य है।

जिला कलेक्टर द्वारा चुने गए स्वैच्छिक संगठनों द्वारा मास्क बाटने का कार्य किया जाएगा।

कलेक्टर इन संगठनों को मास्क बाटने के लिए उपयुक्त स्थान की जानकारी उपलब्ध कराएंगे और इन संगठनों को क्रेडिट पर "जीवन शक्ति योजना" के तहत बनाए गए 100 मास्क भी प्रदान किए जाएंगे। 

 

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य –

"हमारा घर-हमारा विद्यालय" अभियान का किया शुभारंभ किस राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा - मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान

राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल


 

 

15.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  कहाँ स्थित एशिया के सबसे बड़े 750 मेगावाट रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर प्लांट का अनावरण 10 जुलाई को  करेंगे -

·         1. उत्तर प्रदेश

·         2. राजस्थान

·         3. मध्य प्रदेश

·         4. ओडिशा

Answer:Option 3

Explanation:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जुलाई 2020 को मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एशिया के सबसे बड़े सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 750 मेगावाट के अल्ट्रा मेगा सौर ऊर्जा संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

रीवा अल्ट्रा मेगा सौर ऊर्जा परियोजना मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्थित हैइसकी कुल सौर क्षमता 750 मेगावाट है।

मध्य प्रदेश के रीवा जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर गुढ़ में 1590 एकड़ में यह सोलर प्लांट है।

यह रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड, एमपी उर्जा विकास निगम लिमिटेड और भारत की सौर उर्जा निगम की एक ज्वाइंट वेंचर है।

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल


 

 

16.केंद्र सरकार ने 8,250 करोड़ रुपये लागत वाले चंबल एक्‍सप्रेस वे के निर्माण को मंजूरी दे दी है, यह कितने किलोमीटर लंबी होगी -

·         1. 104 किलोमीटर

·         2. 204 किलोमीटर

·         3. 304 किलोमीटर

·         4. 404 किलोमीटर

Answer:Option 4

Explanation:

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके लिए 781 करोड़ रुपए जारी किया है।

यह मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश व राजस्थान से होकर गुजरेगा।

यह स्वर्णिम चतुर्भुज के दिल्ली-कोलकाता खंड को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जोड़ेगा।

इस प्रोजेक्‍ट में 309 किलोमीटर का हिस्सा मध्य प्रदेश में, 78 किलोमीटर राजस्थान और 17 किलोमीटर उत्तर प्रदेश में रहेगा।

17.कोरोनावायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए किस राज्य सरकार ने ‘किल कोरोना’ अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है -

·         1. उत्तर प्रदेश

·         2. दिल्ली

·         3. राजस्थान

·         4. मध्य प्रदेश

Answer:Option 4

Explanation:

राज्य में COVID -19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सूचित किया है कि राज्य सरकार 1 जुलाई, 2020 से ‘किल कोरोना’ अभियान’ शुरू करेगी।  

इस अभियान के तहत, डोर-टू-डोर सर्वेक्षण किया जाएगा और नागरिकों का कोविड के साथ-साथ अन्य बीमारियों का भी पर परीक्षण किया जाएगा।

इस 15-दिवसीय अभियान के दौरान2.5 लाख परीक्षण किए जाएंगे, जिसमे 15,000 से 20,000 नमूने प्रतिदिन एकत्र किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश में रिकवरी रेट 76.9 प्रतिशत है, जो देश के रिकवरी रेट से बेहतर है।

मुख्यमंत्री - शिवराज सिंह चौहान

राज्यपाल – आनंदीबेन पटेल (अतिरिक्त प्रभार)


 

 

18."हमारा घर - हमारा विद्यालय" अभियान का किया शुभारंभ किस राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा -

·         1. मध्य प्रदेश

·         2. दिल्ली

·         3. महाराष्ट्र

·         4. बिहार

Answer:Option 1

Explanation:

मध्य प्रदेश सरकार ने COVID-19 महामारी के कारण लगे देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान छात्रों की शैक्षणिक नियमितता को ध्यान में रखते हुए वर्चुअल प्लेटफार्म पर "हमारा घर - हमारा विद्यालय" अभियान शुरू किया है।

यह योजना 6 जुलाई 2020 से शुरू की जाएगी।

इस अभियान में कक्षा 1 से 8 के शिक्षकों के लिए विषय की तैयारी प्रदान की जाएगी।

इस योजना के तहत छात्रों की शिक्षा और अन्य गतिविधियों के लिए समय सारिणी स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा तैयार जाएगी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान।


 

 

 

19.राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के आंकड़ों के अनुसार, किस भारतीय राज्य में बाघों की सबसे अधिक मौतें हुई हैं -

·         1. केरल

·         2. कर्नाटक

·         3. राजस्थान

·         4. मध्य प्रदेश

Answer:Option 4

Explanation:

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के हालिया आंकड़ों के अनुसार, पिछले आठ वर्षों में देश में 750 बाघों की मौत हुई है।

कुल मौतों में से369 प्राकृतिक कारणों से और 168 अवैध शिकार के कारण हुई है।

मध्य प्रदेश राज्य में सबसे अधिक 173 बाघों की मौत हुई, इसके बाद महाराष्ट्र का स्थान है।

आंकड़ों में यह भी बताया गया है कि 2012 और 2019 के बीच देश भर में विभिन्न प्राधिकरणों द्वारा 101 बाघों को जब्त किया गया था।

दिसंबर 2019 में देश में 2976 बाघ थे

.

20.रोजगार सेतु योजना से संबंधित निम्न कथनों की पुष्टि कीजिये  -

A. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रवासी मजदूरों के लिए ये योजना शुरू की है।

B. इस योजना के माध्यम से सरकार रोज़गार की आवश्यकता वाले श्रमिकों की पहचान करने के बाद कारखाने और कार्यशाला मालिकों तथा बुनियादी ढाँचे संबंधी विभिन्न परियोजनाओं की देख-रेख कर रहे ठेकेदारों से संपर्क करेगी।

·         1. B सही है

·         2. A सही है

·         3. A और B दोनों सही है

·         4. इनमें से कोई नहीं

Answer:Option 3

Explanation:

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार सेतु योजना शुरू की है।

इस योजना के माध्यम से सरकार रोज़गार की आवश्यकता वाले श्रमिकों की पहचान करने के बाद कारखाने और कार्यशाला मालिकों तथा बुनियादी ढाँचे संबंधी विभिन्न परियोजनाओं की देख-रेख कर रहे ठेकेदारों से संपर्क करेगी।

मुख्‍यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि अगर कोई मजदूर बाहर के प्रदेशों में काम करने जाएगा तो उनकी पूरी सूची हमारे पास रहेगी, इसके लिए हम कलेक्टर्स को निर्देश दे रहे हैं।

कौन, किस प्रांत में कहां है ताकि हम वहां भी उनकी देखभाल कर पाएं।


 

 

21.हाल ही में किस राज्य ने 'सबको रोजगार मिलेगा' योजना का उद्घाटन किया -

·         1. तमिलनाडु

·         2. मध्य प्रदेश

·         3. बिहार

·         4. केरल

Answer:Option 2

Explanation:

मध्य प्रदेश में, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'सबको रोजगार मिलेगा' योजना का उद्घाटन किया।

इस योजना के तहत मजदूरों को मनरेगा जॉब कार्ड वितरित किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश सरकार ने दावा किया है कि प्रदेश में प्रतिदिन 21 लाख लोगों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत रोजगार मिल रहा है, जो पिछले साल के मुकाबले 10 लाख ज्यादा है।

v किस राज्‍य में ‘FIR आपके द्वार योजना’ शुरू की है – मध्यप्रदेश

v उस राज्य का नाम बताइये जिसने अपनी तरह का पहला, चरण पादुका अभियान शुरू कर दिया जूते या चप्पल प्रदान करने के लिए राज्य से गुजरने वाली प्रवासी मजदूरों के लिए है - मध्यप्रदेश

v किस प्रदेश की सरकार ने इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने के लिए ‘जीवन अमृत योजना’ शुरू की - मध्यप्रदेश

v जीवन शक्ति योजना’ किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की एक पहल है - मध्यप्रदेश

22.उस राज्य का नाम बताइये जिसने अपनी तरह का पहला, चरण पादुका अभियान शुरू कर दिया जूते या चप्पल प्रदान करने के लिए राज्य से गुजरने वाली प्रवासी मजदूरों के लिए है -

·         1. हरियाणा

·         2. पंजाब

·         3. मध्य प्रदेश

·         4. ओड़िशा

Answer:Option 3

Explanation:

मध्य प्रदेश में, अपनी तरह की पहल में, राज्य से गुजरने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए चरण पादुका अभियान शुरू किया गया है।

इस अभियान के तहत, नंगे पैर जाने वाले प्रवासी मजदूरों को उनके दर्द को कम करने के लिए जूते और चप्पल प्रदान किए जा रहे हैं।


 

 

23.किस राज्‍य में ‘FIR आपके द्वार योजना’ शुरू की है -

·         1. मध्यप्रदेश

·         2. राजस्‍थान

·         3. दिल्‍ली

·         4. गुजरात

Answer:Option 1

Explanation:

इस योजना को 11 मंडल मुख्यालयों के 23 पुलिस स्टेशनों में पायलट प्रोजेक्‍ट के तौर पर शुरू किया है।

इसमें डायल 100 वाहन को एफआईआर दर्ज करने के लिए हेड कांस्‍टेबलों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

इसके जरिये नॉर्मल शिकायत एफआईआर तुरंत दर्ज की जाएगी।

गंभीर शिकायतों को लिए सीनियर ऑफिसरों से परमीशन मांगी जायेगी।


 

 

24.मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कारखानों में काम की अवधि 8 घंटे से बढ़ाकर कितने घंटे कर दिये है -

·         1. 10 घंटा

·         2. 12 घंटा

·         3. 15 घंटा

·         4. 14 घंटा

Answer:Option 2

Explanation:

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड-19 से प्रभावित उद्योगों एवं व्यवसायों को पुन: पटरी पर लाने के मकसद से विभिन्न कदमों की घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में सभी कारखानों में कार्य करने की पाली 8 घंटे से बढ़कर 12 घंटे की होगी।

उन्होंने प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाकर रोजगार के अवसरों में वृद्धि, नए निवेश को प्रोत्साहित करने और श्रमिकों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से श्रम सुधारों की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि कारखानों, दुकानों, ठेकेदारों एवं बीड़ी निर्माताओं को खोलने के लिए पंजीयन और लाइसेंस का कार्य तीस दिन के स्थान पर एक दिन में होगा।

25.किस प्रदेश की सरकार ने इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने के लिए ‘जीवन अमृत योजना’ शुरू की -

·         1. उत्‍तर प्रदेश

·         2. मध्‍य प्रदेश

·         3. हिमाचल प्रदेश

·         4. दिल्‍ली

Answer:Option 2

Explanation:

ü  COVID-19 से मुकाबला के लिए जरुरी इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने के लिए ये शुरू की है।

ü  इसके तहत, राज्य सरकार लघु वनोपज संघ के सहयोग से काढ़े के 50-50 ग्राम के पैकेट्स तैयार किए गए हैं।

ü  इसमें ‘त्रिकूट चूर्ण’ (पीपल, अदरक और काली मिर्च) शामिल होगा।

ü  एक करोड़ लोगों को यह काढ़ा नि:शुल्क वितरित किया जाएगा।

ü  साथ ही, राज्य के 1 करोड़ लोगों को 50 ग्राम के इन पैकेटो को वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।

ü  मध्य प्रदेश - 

ü  मुख्यमंत्री : शिवराज सिंह चौहान

ü  राज्यपाल: लालजी टंडन

ü   

25.जीवन शक्ति योजना’ किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की एक पहल है -

·         1. हरियाणा

·         2. राजस्थान

·         3. मध्य प्रदेश

·         4. झारखंड

Answer:Option 3

Explanation:

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जीवन शक्ति योजना’ नामक एक नई योजना लांच की है, इसका उद्देश्य शहरी महिलाओं को मास्क बनाने के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी आजीविका बनाए रखने के लिए उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

राज्य की शहरी महिलाएं जो इस योजना में शामिल होने की इच्छुक हैं, उन्हें कॉल सेंटर के माध्यम से अपना पंजीकरण कराना होगा।

फिर उन्हें प्राप्त होने वाले आदेशों के अनुसार वे सूती मास्क बनाना शुरू कर सकती हैं और उन्हें नोडल अधिकारियों को जमा कर सकते हैं।

उनके बैंक खाते में प्रति मास्क 11 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

Post a Comment

0 Comments