MP General Knowledge Questions (MP GK 2020 In Hindi)
मध्य प्रदेश में आयोजित होने
वाली आगामी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए इस पोस्ट में हमने मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान (MP GK) से संबंधित प्रश्न जो की अक्सर परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।
आप सभी के साथ साझा किए हैं, यदि आप
भी मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो इन प्रश्नों का अध्ययन करना आपके लिए आवश्यक हो जाता है। जैसा कि आप जानते हैं, कि मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान (MP GK) से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं, तो आइए जाने मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न जो
इस प्रकार है।
MP
GK Questions In Hindi (MP GK 2020 In Hindi)
|
1.
माधव राष्ट्रीय उद्यान किस
प्रदेश में है?
उत्तर – मध्य प्रदेश
व्याख्या – माधव राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में है
और ग्वालियर क्षेत्र में है। यह उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में है और 354 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहाँ
अनेक जंगली पर्वत, घास के
मैदान हैं। यह जैवविविधता सम्पन्न क्षेत्र है। यहां खैर, सलाई, धावड़ा
आदि के पेड़ पाए जाते हैं और चिंकारा ,चीतल, नीलगाय, सांबर, चौसिंघा आदि जानवर पाये जाते हैं।
2.
भारत के
किस प्रदेश में राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभ्यारण्यों की सबसे ज्यादा संख्या
है?
उत्तर – मध्य प्रदेश
व्याख्या – भारत में सबसे ज्यादा राष्ट्रीय
उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण्य मध्य प्रदेश में हैं। कान्हा टाइगर रिज़र्व मध्य
प्रदेश का सबसे
बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है।
3.भगोरिया लोकनृत्य मध्य प्रदेश की किस
जनजाति से संबंधित है?
उत्तर – भील
व्याख्या –भगोरिया लोकनृत्य भील जनजाति से
संबंधित है।
4. बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान किस प्रदेश
में है?
उत्तर – मध्य प्रदेश
व्याख्या –बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश
में है और उमरिया जिले में है। यह 105 वर्गकिमी
में फैला हुआ है। यहां बंगाली बाघ बहुत पाए जाते हैं। इसके अलावा कई बड़े औऱ सुंदर
बाघ भी हैं।
MP
Latest Current Affairs 2020‹‹‹‹Click Here
|
5. पवित्र शहर ‘महेश्वर’ किस जिले में है?
उत्तर – खरगौन
व्याख्या – महेश्वर को 2014 में पवित्र शहर घोषित किया गया। यह
नर्मदा नदी के किनारे है और खरगोन जिले में है।
6. CRPF की स्थापना के लिए मध्य प्रदेश का कौन
सा शहर जाना जाता है?
उत्तर – नीमच
व्याख्या – CRPF की स्थापना क्राउन रिप्रेजेन्टेटिव
पुलिस के रूप में मध्य प्रदेश के नीमच में 27 जुलाई 1939 को हुई। आजादी के बाद इसका नाम
केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स कर दिया गया।
7 . ओपीयम एल्केलाइड उद्योग के लिए मध्य
प्रदेश का कौन सा जिला प्रसिद्ध है?
उत्तर – नीमच
व्याख्या –ओपीयम और एल्केलाइड उद्योग उत्तर
प्रदेश के गाजीपुर और मध्य प्रदेश के नीमच जिले में है
8.
मध्य
प्रदेश की गंगा किसे कहा जाता है?
उत्तर – बेतवा
व्याख्या – बेतवा को मध्य प्रदेश की गंगा कहा
जाता है। यह होशंगाबाद में विंध्य क्षेत्र से निकलती है और मालवा से ओरछा तक बहती
है। फिर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में यमुना से मिल जाती है।
9. मध्य प्रदेश का पहला जीवाश्म
राष्ट्रीय उद्यान किस जिले में है?
उत्तर – डिंडौरी
व्याख्या –मध्य प्रदेश का पहला जीवाश्म
राष्ट्रीय उद्यान डिंडौरी में है जिसकी स्थापना 1968 में हुई।
10. महाभारत में चर्मण्वती किस नदी को कहा
गया है?
उत्तर – चंबल
व्याख्या –महाभारत काल में चंबल को चर्मण्वती
कहा गया है।
जाने ! मध्यप्रदेश की चर्चित पुस्तक एवं उनके लेखक
11. 2011 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश
में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला जिला कौन सा है?
उत्तर – इंदौर
व्याख्या – 2011 की जनगणना के अनुसार, मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला जिला इंदौर है।
12. भगवान शनि की बहिन किस नदी को कहा गया
है?
उत्तर – ताप्ती
व्याख्या – ताप्ती नदी को पुराणों में शनिदेव की
बहिन कहा गया है। यह मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से शुरू होती है और खम्भात की खाड़ी
में गिरती है। इसकी लम्बाई 724 किमी है।
13.
सरदारपुर
वन्यजीव अभ्यारण्य मध्य प्रदेश के किस जिले में है?
उत्तर – धार
व्याख्या – सरदारपुर वन्यजीव अभ्यारण्य मध्य
प्रदेश के धार जिले में है। इसकी स्थापना 1983 में हुई
और इसका क्षेत्रफल 348 वर्ग
किमी है।
14. क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश
का सबसे छोटा जिला है?
उत्तर -दतिया
व्याख्या – दतिया मध्य प्रदेश का सबसे छोटा जिला
है।
15. कालिदास समारोह कहाँ मनाया जाता है?
उत्तर – उज्जैन
व्याख्या –कालिदास समारोह की शुरुआत पद्म भूषण
विजेता पंडित सूर्य नारायण व्यास ने 1958 में
कालिदास की जयंती मनाने के रूप में की। कालिदास प्राचीन भारत के प्रसिद्ध कवि थे।
16.
मध्य
प्रदेश वित्त आयोग का पहला कार्यकाल क्या था?
उत्तर – 1996 – 2001
व्याख्या – मध्य प्रदेश वित्त आयोग का पहला
कार्यकाल 1 अप्रैल 1996 से 31 मार्च 2000 तक था।
17.
विश्वामित्र
पुरस्कार मध्य प्रदेश में किस क्षेत्र में दिया जाता है?
उत्तर – खेल में अच्छे प्रशिक्षण के लिए
व्याख्या – मध्य प्रदेश में विश्वामित्र पुरस्कार
खेलों में अच्छे प्रशिक्षण के लिए दिया जाता है।
18. मध्य प्रदेश का सबसे लंबा प्रादेशिक
राजमार्ग है?
उत्तर – SH-19
व्याख्या – SH-19 743 किमी लंबा प्रादेशिक राजमार्ग है को
उत्तर प्रदेश के जैथपुर से मध्य प्रदेश होते हुए महाराष्ट्र के नागपुर तक है।
19 लक्ष्मी बाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ
फिजिकल एजुकेशन मध्य प्रदेश में कहां है?
उत्तर – ग्वालियर
व्याख्या -लक्ष्मी बाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन मध्य
प्रदेश में संस्कृति शिक्षा और शारीरिक शिक्षा का एक अच्छा संस्थान है जो ग्वालियर
में है। इसकी स्थापना भारत सरकार ने 1957 में
लक्ष्मी बाई कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के रूप में की।
20.कर्क रेखा मध्य प्रदेश के कितने जिलों
से गुजरती है?
उत्तर – 14
व्याख्या – कर्क रेखा मध्य प्रदेश के 14 जिलों से गुजरती है। ये जिले उज्जैन, रतलाम, आगर, राजगढ़, सिंहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन ,सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल हैं। पहले शाजपुर जिले से कर्क रेखा गुजरती थी लेकिन
अब शाजपुर जिले से आगर जिला अलग हो गया है।
0 Comments