डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021) : सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्न
देश में हर रोज रेलवे, बैंक, पुलिस, आर्मी आदि विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी नौकरियां निकलती रहती हैं। जिसके लिए लाखों लोग आवेदन करते हैं और परीक्षा के लिए तैयारी करते हैं और परीक्षा भी देते हैं। लेकिन कुछ लोग ही ऐसे होतें हैं जो परीक्षा को पास कर लेते हैं और जिनका सरकारी नौकरी के लिए सिलेक्शन हो पाता है। बहुत से लोगों को सरकारी नहींं मिल पाती जिसकी वजह से वो निराश हो जाते हैं। जिन लोगों को सरकारी नौकरी नहीं मिल पाती उसके कई कारण हो सकते हैं। जिनमें से एक कारण यह भी होता है कि उन्होंने या तो मेहनत नहीं कि या फिर उनके ज्ञान में कहीं न कहीं कमी रह गई।
सरकारी नौकरी पाने के लिए और परीक्षा में पास होने के लिए सबसे जरूरी होता है अपने सामान्य ज्ञान के स्तर को बढ़ाना। सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा में पूछे गए सभी विषयों में से जीके (सामान्य ज्ञान) एक ऐसा विषय है जो परीक्षा में उम्मीदवार को गिरा भी सकता है और उठा भी सकता है। अगर आप दूसरों से आगे निकलना चाहते हैं तो जरुरी है कि आप जनरल नॉलेज के विषय पर अच्छी पकड़ रखें । आप सभी उम्मीदवारो को ध्यान में रखते हुए हमने आपके लिए करेंट अफेयर्स के कुछ जरुरी प्रश्न अपने इस आर्टिकल में बताये हुए हैं। जीके के यह प्रश्न डेली करेंट अफेयर्स से जुड़े हुए हैं जिनको पढ़ने से और याद रखने से आपको परीक्षा में काफी सहायता मिलेगी। अब आप हमारे इस पेज से डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न पढ़ सकते हैं।
डेली करेंट अफेयर्स 202१
01 अप्रैल 202१
1. पाकिस्तान की इमरान सरकार ने भारत के साथ किन चीजों के आयात पर लगे प्रतिबन्ध को हटा दिया है जिससे दोनों देशों के बीच फिर से व्यापार शुरू हो सकेंगा?
उत्तर : चीनी, कपास एवं ऊन।
2. आयकर विभाग ने आधार से पैन कार्ड को जोड़ने की समय सीमा को 31 मार्च से बढ़ाकर कब तक कर दिया है?
उत्तर : 30 जून।
3. केंद्र सरकार ने उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए कितने करोड़ रूपए की मंजूरी प्रदान की है?
उत्तर : 10,900 करोड़ रूपए।
4. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किस भारतीय-अमेरिकी महिला को संघीय न्यायाधीश के रूप में मनोनीत करने की घोषणा की है?
उत्तर : रंगा पुट्टागुंटा।
5. आज के दिन (01 अप्रैल) किस राज्य का स्थापना दिवस (उत्कल दिवस) मनाया जा रहा है?
उत्तर : ओडिशा।
6. किस भारतीय-अमेरिकी महिला के नाम पर अमेरिका के टेक्सास में प्राथमिक विद्यालय को नाम दिया गया है?
उत्तर : सोनल भूचर।
7. साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को किस पुरस्कार से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है?
उत्तर : 51वें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 72,330 (459 मौतें).
9. ब्राजील के हेल्थ रेगुलेटर ने भारत द्वारा निर्मित किस कोविड-19 वैक्सीन का आयात करने से इनकार कर दिया है?
उत्तर : कोवैक्सीन।
10. आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने मिचेल मार्श के टूर्नामेंट से नाम वापस लेने पर इंग्लैंड के किस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है?
उत्तर : जेसन रॉय।
31 मार्च 202१
1. आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह किस खिलाड़ी को टीम का कप्तान नियुक्त किया है?
उत्तर : ऋषभ पंत।
2. गोवा विधानसभा के पूर्व स्पीकर का निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
उत्तर : सुरेंद्र सिरसट।
3. म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के कारण किस देश ने सभी व्यापारिक संबंधो को स्थगित कर दियाहै ?
उत्तर : यूनाइटेड स्टेट्स।
4. रूस के कोविड 19 हेल्थकेयर श्रमिकों की मदद के लिए न्यू डेवलप बैंक ने कितने डॉलर के ऋण देने को मंजूरी प्रदान कर दिया है?
उत्तर : 01 बिलियन डॉलर।
5. केके बिरला फाउंडेशन द्वारा डॉ. शरण कुमार लिंबाले के किस मराठी उपन्यास के लिए उन्हें सरस्वती सम्मान 2020 के लिए चुना गया है?
उत्तर : सनातन।
6. नेशनल हाइवे अथॉरिटी द्वारा 01 अप्रैल से किस एक्सप्रेसवे को वाहनों के लिए खोल दिया जायेगा?
उत्तर : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे।
7. किस मुस्लिम देश में 888 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले पहले पारम्परिक हिन्दू मंदिर का निर्माण बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) की ओर से कराया जा रहा है?
उत्तर : यूएई।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 53,480 (354 मौतें).
9. 30 मार्च को किस राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया है?
उत्तर : राजस्थान।
10. केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर को फिर से किसका अध्यक्ष चुना गया है?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस संघ।

0 Comments