Pages

Bhel में निकली भर्तियाँ | जल्दी करे apply

सरकारी नौकरी:BHEL ने अप्रेंटिस के 389 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन, 14 अप्रैल तक जारी रहेगी एप्लीकेशन प्रोसेस





भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अप्रेंटिस के 389 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक कैंडिडेट BHEL की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अप्रैल तक जारी रहेगी। जिसके बाद 16 अप्रैल को मेरिट के आधार पर सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की जाएगी।

पदों की संख्या- 389

पदसंख्या
ट्रेड अप्रेंटिस253
टेक्नीशियन अप्रेंटिस70
ग्रेजुएट अप्रेंटिस66

योग्यता

ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं, टेक्नीशियन अप्रेंटिस के पदों के लिए इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने वाले कैँडिडेट्स के पास बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 27 साल होनी चाहिए। हालांकि, रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

जरूरी तारीखें

आवेदन शुरू होने की तारीख-1 अप्रैल
आवेदन की आखिरी तारीख14 अप्रैल
मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख16 अप्रैल
डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन की तारीख21 अप्रैल

ऐसे करें आवेदन

इन पदों के लिए कैंडिडेट्स को नेशनल अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद BHEL की ऑफिशियल वेबसाइट trichy.bhel.com के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें



Post a Comment

0 Comments