Pages

Madhya Pradesh GK In Hindi MCQs




 


1.‘माखनलाल चतुर्वेदी समारोह’ मध्य प्रदेश के किस जिले में मनाया जाता है?

[A] ग्वालियर
[B] जबलपुर
[C] होशंगाबाद
[D] भोपाल


Correct Answer: B [जबलपुर]
Notes:
माखनलाल चतुर्वेदी मध्य प्रदेश से थे और महान कवि थे। उन्हें पंडितजी कहा जाता था। माखनलाल चतुर्वेदी समारोह मध्य प्रदेश के जबलपुर में मनाया जाता है।

2.ब्रह्मराक्षस नामक पुस्तक की रचना किसने की?

[A] निदा फाजली
[B] गजानन माधव मुक्तिबोध
[C] हरिशंकर परसाई
[D] मैथिलीशरण गुप्त


Correct Answer: B [गजानन माधव मुक्तिबोध]
Notes:
ब्रह्मराक्षस की रचना गजानन माधव मुक्तिबोध ने की। गजानन माधव मुक्तिबोध हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध कवि हैं। उनका निधन 1968 में हुआ। वो मध्य प्रदेश के श्योपुरी (शिवपुरी) जिले से थे।

3.‘कैसा चाँद बना देती है’ की रचना किसने की?

[A] माखनलाल चतुर्वेदी
[B] सुभद्रा कुमारी चौहान
[C] हरिशंकर परसाई
[D] राहत इंदौरी


Correct Answer: A [माखनलाल चतुर्वेदी]
Notes:
‘कैसा चाँद बना देती है’ एक प्रसिद्ध हिंदी साहित्य की पुस्तक है जिसकी रचना पंडित माखनलाल चतुर्वेदी ने की। उन्हें पंडितजी भी कहा जाता था।

4.निम्नलिखित में किस साहित्यकार को हिमतरंगिनी के लिए 1955 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला?

[A] हरिशंकर परसाई
[B] पंडित माखनलाल चतुर्वेदी
[C] सुभद्रा कुमारी चौहान
[D] गजानन माधव मुक्तिबोध


Correct Answer: B [पंडित माखनलाल चतुर्वेदी]
Notes:
पंडित माखनलाल चतुर्वेदी को पंडितजी भी कहा जाता था। वो भारत के प्रसिद्ध कवि थे। उनकी कविता पुष्प की अभिलाषा बहुत प्रसिद्ध है। वो मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले से थे। वो एक स्वतंत्रता सेनानी भी थे। वो छायावाद के प्रसिद्ध कवि थे। उन्हें प्रसिद्ध रचना हिमतरंगिनी के लिए 1955 का साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया।

5.‘वीरों का कैसा हो बसंत’ की रचना किसने की?

[A] सुभद्रा कुमारी चौहान
[B] पंडित माखनलाल चतुर्वेदी
[C] मैथिलीशरण गुप्त
[D] सुमित्रानंदन पंत


Correct Answer: A [सुभद्रा कुमारी चौहान]
Notes:
सुभद्रा कुमारी चौहान भारत की एक कवियित्री थीं। वीरों का कैसा हो बसन्त उन्हीं की रचना है। ये वीर रस की कविताओ के लिए जानी जाती हैं। झांसी की रानी पर लिखी उनकी कविता हिंदी साहित्य में बहुत प्रसिद्ध है।

6.कालिदास सम्मान में कितनी राशि दी जाती है?

[A] 2 लाख रुपये
[B] 3 लाख रुपये
[C] 4 लाख रुपये
[D] 5 लाख रुपये


Correct Answer: A [2 लाख रुपये]
Notes:
कालिदास सम्मान नाटक के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को दिया जाता है जो कि संगीत नाटक अकादमी द्वारा दिया जाता है। इसमें 2 लाख रुपये की राशि दी जाती है।

7.फड़के स्टूडियो मध्य प्रदेश के किस जिले में है?

[A] ग्वालियर
[B] रेवा
[C] धार
[D] भोपाल


Correct Answer: C [धार]
Notes:
फड़के स्टूडियो मध्य प्रदेश में धार जिले में है जो प्रसिद्ध कलाकार रघुनाथ कृष्ण फड़के की स्मृति में बनवाया गया है।

8.निम्नलिखित में मध्य प्रदेश का कौन सा पुरस्कार खेलों से संबंधित नहीं है?

[A] विक्रम अवार्ड
[B] विश्वामित्र अवार्ड
[C] एकलव्य अवार्ड
[D] शिखर अवार्ड


Correct Answer: D [शिखर अवार्ड]
Notes:
शिखर अवार्ड या शिखर पुरस्कार मध्य प्रदेश का एक श्रेष्ठ पुरस्कार है जो साहित्य, फ़िल्म आदि के क्षेत्र में दिया जाता है। इसकी शुरुआत 1980-81 में हुई।

9.प्रभाष जोशी अवार्ड मध्य प्रदेश में किस खेल में दिया जाता है?

[A] मलखम्ब
[B] मुक्केबाजी
[C] क्रिकेट
[D] हॉकी


Correct Answer: A [मलखम्ब]
Notes:
प्रभाष जोशी अवार्ड मध्य प्रदेश में मलखम्ब के क्षेत्र में दिया जाता है। मलखम्ब मध्य प्रदेश का प्रादेशिक खेल है।

10.मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी की लम्बाई कितनी है?

[A] 1055 किमी
[B] 1066 किमी
[C] 1077 किमी
[D] 1078 किमी


Correct Answer: C [1077 किमी]
Notes:
नर्मदा नदी की लंबाई 1315 किमी है जिसमें 1077 किमी मध्य प्रदेश में है।

Post a Comment

0 Comments