घर बैठे कमाई और पैसे कैसे कमायें ghar baithe paise kaise kamaye 2021
आज के वक्त में सबसे बड़ी परेशानी पैसा हैं . पैसा ना हो तो जिन्दगी रुक सी जाती हैं और अक्सर ही हम सुनते हैं, पैसा कमाना आसान नहीं हैं लेकिन क्या यह सच हैं . हाँ माना, आसान नहीं हैं पर क्या यह नामुमकिन हैं . नामुमकिन कुछ भी नहीं, कठिन जरुर हैं लेकिन आसानी से मिल जाए वो चीज़ ही क्या .
स्वदेशी बिज़नस आइडियाज अपनाकर शुरू करें खुद का व्यवसाय, लिंक पर करके साडी जानकारी पढ़े
2021 घर बैठे पैसे कैसे कमायें
वैसे ये बात सही हैं पैसा कमाने के लिए छोटे शहरों के लोगो को अपना घर छोड़ना पड़ता हैं और कभी – कभी कुछ लोगो के लिए यह बहुत कठिन हो जाता हैं क्यूंकि उनके बिना घर चलना मुश्किल हो जाता हैं ना वो घर के लोगो को छोड़ सकते हैं और ना उन्हें घर से ले जा सकते हैं और ना ही बिना पैसे के जी सकते हैं . ऐसे में घर बैठे पैसा कैसे कमायें यह प्रश्न दिमाग में आता हैं ऐसे सवालो के जवाब आपको इंटरनेट पर ही मिलेंगे इसलिए आपके लिए यह ब्लॉग “घर बैठे पैसा कैसे कमायें ” हिंदी में लिखा हैं .खासकर यह ब्लॉग उन गृहणी के काम का हैं जो घर में रहकर अपने परिवार को आर्थिक मदद देना चाहती हैं .और शायद यह महिलाओं के लिए अच्छा भी हैं क्यूंकि महिला घर में ना रहे तो घर में खुशहाली नहीं होती और आज के दौर में पति-पत्नी दोनों का कमाना भी जरुरी हैं .
यह एक बड़ा सवाल हैं और मेरा जॉब है आपकी मदद करना इसलिए कुछ आसान काम बता रही हूँ जिसके जरिये आप घर बैठे पैसा कमा सकते हैं और यह सभी काम कम इन्वेस्ट पर शुरू किये जाने वाले काम हैं .
अपनी वेबसाइट बनाये (Start your own website):
अगर आप लिखना जानते हैं और अच्छे लेख लिख सकते हैं तो आप अपनी वेबसाइट आसानी से बना सकते हैं. आजकल वेबसाइट बनाने के लिए बहुत ज्यादा टेक्निकल ज्ञान होने की अवसकता नहीं होती है और वेबसाइट बहुत ही आसानी से बन जाती है. आप हमारा लेख वेबसाइट बनाने का तरीका पड़ सकते हैं और आसानी से बना सकते है.
वेब डिज़ाइनर (Web Design) :
अगर आपने इंजीनियरिंग किया हैं लेकिन घर से बाहर जॉब के लिए नहीं जा सकते या आपको वेब डिजाइनिंग का नॉलेज हैं और ये काम करना चाहते हैं तो आप घर बैठे भी यह काम कर सकते हैं . जिसके लिए आप इन्टरनेट पर एक फ्रीलांसर के तौर पर अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं और वेब डिजाइनिंग का पूरा नॉलेज भी आप इन्टरनेट से ही ले सकते हैं . इस तरह आप घर बैठे पैसा कमा सकते हैं .
एप्लीकेशन डेवलपर (Application Development) :
अगर आप एप्लीकेशन बनाना जानते हैं तो आप एक फ्रीलांसर की तरह यह काम इंटरनेट के जरिये भी करते हैं आज कल एंड्राइड एप की मांग बहुत ज्यादा हैं इसलिए आप इसमें भी घर बैठे पैसा कम सकते हैं .
डेवलपर :
कई छोटे बिज़नेसमैन जिन्हें अपने बिज़नेस के लिए सोफ्टवेर या एप्लीकेशन की जरुरत होती हैं लेकिन वो बड़ी कंपनियों को ज्यादा पैसा नहीं दे सकते उन्हें डेवलपर की जरुरत होती हैं अगर आप यह काम जानते हैं यह कुछ दिन की ट्रेनिंग करके आप चाहे तो इससे घर में बैठ कर एक फ्रीलांसर की तरह काम कर सकते हैं .
कंटेंट राइटर (Content Writer):
अगर आपको लिखने में रूचि हैं तो आप इन्टरनेट पर सर्च करे अगर आपकी इंग्लिश अच्छी हैं तो फिर आप बहुत पैसा कम सकते हैं आज कल कंटेंट राइटिंग वर्क बहुत जोरो पर हैं लोग घर बैठे ब्लॉग लिखकर पैसे कम रहे हैं इसलिए आप भी अपनी प्रोफाइल एक फ्रीलांसर राइटर के तौर पर डाल सकते हैं .और आसानी से ब्लॉग लिखकर घर बैठे पैसे कम सकते हैं .
कंटेंट राइटिंग बिज़नेस (Content Writing Business):
अगर आप कुछ पैसा लगाकर एक बिजनेस मेन की तरह काम करना चाहते हैं और उसकी काबिलियत भी रखते हैं तो गहर बैठे कंटेंट राइटिंग बिज़नेस बहुत अच्छा हैं . इसकी पूरी जानकारी आप इन्टरनेट पर ही प्राप्त कर सकते हैं .इसके बाद घर बैठे यह काम कर सकते हैं .
ऑनलाइन कोचिंग (Online Coaching)
आज कल ऑनलाइन पढ़ाने की पद्धति बढ़ती जा रही हैं आप ऑनलाइन क्लासेस के जरिये स्टूडेंट को पढ़ा सकते हैं जिसके लिए आपको प्रॉपर ट्रेनिंग इन्टरनेट से मिल जायेगी . इस बारे में पता करे और घर बठे ऑनलाइन पढ़ाकर पैसा कमायें .
टिफिन सेण्टर (Tiphin Center):
अगर आप खाना बनाने का शौक रखते हैं तो आज के टाइम में यह एक बहुत अच्छा बिज़नेस हैं . इससे आपके साथ कई लोगो का भला होता हैं क्यूंकि व्यक्ति पेट के लिए ही तो पढ़ता और कमाता हैं . इसलिए वो दिन भर थकने के बाद अच्छे स्वादिष्ट खाने की इच्छा रखता हैं और आपमें अगर वे गुण हैं तो आप उनके लिए ऐसा करके खुद भी कमा सकते हो . यह काम पहले छोटे स्तर पर शुरू किया जा सकता हैं जिससे आपको ज्यादा लागत भी नहीं लगेगी आप अपने घर के भोजन के साथ ही कुछ टिफिन बना कर दे इससे आपको काम शुरू करने में आसानी होगी और धीरे से इसे बढाये.
कुकिंग क्लासेस (Cooking classes)
अगर आपने खाना बनाने का गुण बहुत अच्छा हैं तो कोशिश करे उसे आप दूसरों को भी सिखा पाये आप घर में ही यह काम शुरू कर सकते हैं . हमारे पड़ोस में एक शाह कुकिंग क्लासेस हैं वे रोज दोपहर में कुकिंग सिखाती हैं और बदले में स्टूडेंट से फ़ीस के साथ अपना रात का भोजन भी लेलेती हैं इससे वो स्टूडेंट के बनायें खाने के स्वाद का स्वाद भी ले लेती हैं और उन्हें फीडबैक दे पाती हैं और उन्हें घर के लिए खाना भी बनाना नहीं पड़ता .सुनने में अजीब हैं पर यह एक टिप्स हैं आपको ठीक लगे तो अपनायें. पर कुकिंग क्लासेस भी घर बैठे कमाने का एक अच्छा जरिया हैं .
0 Comments